शारीरिक कमजोरी हर किसी को परेशान करती है। शारीरक कमजोरी होने की वजह से व्यक्ति बीमार न होते हुए भी बीमार लगता है। हर कोई स्वस्थ और शक्तिशाली शरीर चाहता है। शरीर का देखरेख करना बहुत ही आवश्यक है। शारीरक कमजोरी पर ध्यान नही देने से ये बड़ी समस्या को आमंत्रण दे सकती है। कुछ घरेलू चीज़ों की मदद से आप शारीरक कमजोरी को आसानी से दूर कर सकते है।
नींबू :
शरीर में शक्ति और ऊर्जा के संचार के लिए नींबू बहुत ही कारगर है। रोज़ एक गिलास पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।
आंवला :
शारीरिक ताकत के लिए आंवला बहुत अच्छा उपाय है। रोज़ लगभग 10 ग्राम हरे और कच्चे आंवला को शहद के साथ मिलाकर खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और शरीर को बल प्रदान होता है।
केला :
शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए केला खाना सबसे अच्छा उपाय है। केला शरीर को पुष्ट बनाता है। केला खाने से शरीर में बल का संचार होता है। केला खाने से शरीर को स्फूर्ति मिलती है साथ ही शारीरिक कमजोरी से जल्द छुटकारा मिलता है।
Discussion about this post