मछली अधिकांशतः हर एक नॉन-वेजीटेरियन के घर में बनती हैं और भारत के सभी प्रांतों में खायी जाती हैं। मछली को लोग बड़े चाव से खाते हैं।
मछली में प्रोटीन, विटामिन जैसे पोषक पदार्थो की भरमार होती है। इसलिये समुन्द्र किनारे रहने वाले ज्यादातर लोग मछली का सेवन करते है। क्योंकि उन्हें मछली आसानी से मिल जाती है।
मछली खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उन्ही ही यह खतरनाक भी हो सकती है। क्योंकि मछली का कांटा गले में कभी भी फंस सकता है। अगर इसका इलाज़ नही किया गया यह जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए इसका तुरन्त इलाज़ बहुत जरूरी है। आईये जानते है मछली का कांटा अगर गले में फंस जाये तो क्या करना चाहिए।
मछली का कांटा गले में फंसने पर उबले हुए चावलों की गोली बना ले। इसका सेवन लगातार दो तीन बार करें आराम मिलेगा। इसके अलावा आप केले का भी सेवन कर सकते है। केला आपके गले में फंसे कांटे को पेट के अंदर ले जायेगा।
Discussion about this post