सिर्फ दो मिनट में ही उतर जाएगा बिच्छू का जहर

भारत एक गांवो का देश है जहाँ ज्यादातर लोग जंगल-झाड़ियों और मिटटी में रहते हैं | जंगल-झाडी और मिटटी वाले स्थान पर बिच्छु अधिक पाया जाता है | इसके साथ ही ये पानी वाले क्षेत्रों जैसे नदी, तालाब के आस-पास भी पाए जाते हैं | रेतीले जगहों पर भी ये मिल जाता है |
ऐसे में यहाँ रहने वाले लोगो को ये डंक मार सकता है | बिच्छु का जहर इतना खतरनाक होता है कि इसके डंक मारने से असहनीय पीड़ा होती है और पुरे बदन में जलन होने लगती है | ये एक खतरनाक कीड़ा होता है | अगर इसके डंक मारने के बाद व्यक्ति का इलाज तुरंत नहीं किया गया तो कभी-कभी मृत्यु भी हो जाती है | इसलिए समय पर इसका इलाज आवश्यक है |

अगर किसी को बिच्छु डंक मार दे तो उसे नजदीक के डॉक्टर से तुरंत दिखाना चाहिए | लेकिन गावों में ये सुविधा जल्दी नहीं मिलती है | इसलिए आप खुद से भी इसका जहर निकाल सकते हैं | इससे पीड़ित व्यक्ति को थोडा राहत जरुर मिल सकती है | इसके बाद आप डॉक्टर से दिखा सकते हैं | तो चलिए जानते हैं कि कैसे बिच्छु के डंक मारने पर उसका जहर निकाला जाता है |
ऐसे निकालें बिच्छु के डंक का जहर-
बिच्छु के डंक का जहर निकालने के लिए फिटकरी को चिमटे से पकड़ कर आग में गरम करें | जब फिटकरी पिघलने लगे तो इसे उस जगह पर लगाएं जहाँ बिच्छु ने डंक मारा हो | इसे उस जगह लगाने पर यह वहां चिपक जाएगा और जहर को बाहर निकाल देगा |
प्याज के इस्तेमाल से भी बिच्छु के डंक का जहर बाहर निकाला जा सकता है | अगर किसी को बिच्छु ने किसी को डंक मार लिया हो तो प्याज के रस और नौसादर के मिश्रण को डंक मारे हुए जगह पर लगाने से जहर बाहर निकल जाता है |
जिस जगह पर बिच्छु ने डंक मारा हो उस जगह पर पुदिने के पत्ते का पेस्ट लगाने और इसके रस को पीने से इसका जहर उतर सकता है |
सरसों के बीज को डंक मारे हुए जगह पर लगाने से भी जहर उतर सकता है |
नोट- परिस्थिति के अनुसार सही निर्णय करें | अगर जरुरत हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिये क्यूंकि बिच्छु का जहर तेजी से पुरे शरीर में फ़ैल जाता है |

maalaxmi