रणवीर सिंह के हल्दी के समारोह की तसवीरें आई बाहर

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अब लगभग छह साल से रिश्ते में हैं। इस जोड़ा ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया लेकिन कुछ समय से उनकी शादी को लेकर कई खबरे सामने आई है। रणवीर और दीपिका ने अंततः 21 अक्टूबर को अपनी शादी की तारीख की घोषणा की है और प्रशंसक साल की सबसे बडी शादी लिए बहुत उत्साहित है।
जैसे-जैसे शादी की तारीख नज़दीक आ रही है, दीपिका पादुकोण ने इस सप्ताह के शुरू में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बैंगलोर में एक पूजा समारोह के साथ शादी के समारोहों की शुरुआत की थी। दीपिका के बाद, रणवीर सिंह ने आज हल्दी समारोह के साथ शादी के रिवाज़ो की शुरुआत कर दी है।
रविवार को, 4 नवंबर को, दूल्हे की तरफ से अपने करीबी और प्यारे लोगों के साथ हल्दी समारोह का प्रदर्शन किया गया जिसमें कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा शामिल थे, जो रणवीर के प्रिय मित्र हैं। समारोह के लिए सभी सफेद कपड़े में थें।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह उत्तरी और दक्षिण भारतीय परंपराओं को मानते हुए कोमो साइड लेक, इटली में शादी करेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर को मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

maalaxmi