फिल्म mom की कहानी आपके लिए

MOM श्रीदेवी की हाल ही में रिलीज एक फिल्म है। इसमें श्रीदेवी ने एक ऐसी माँ के रोल की अदाकारी की है जिसमे अपनी सौतेली बेटी के प्रति भी गहरी प्रीती है। वह अपनी बेटी के साथ हुए अन्याय के लिए स्वयं हथियार उठा लेती है और बदला लेती है।

इस फिल्म में , श्रीदेवी एक स्कूल टीचर, देवकी का रोल निभाती हैं। उनकी एक सौतेली बेटी आर्या( Sajal Ali) है। हालाँकि दोनों के बीच मधुर संबंधों का अभाव है। आर्या अपनी सौतेली माँ से हमेशा बुरा व्यवहार करती है। लेकिन देवकी बिना किसी शिकायत के उसकी सेवा करती रहती है। एक बार आर्या का उसके क्लास के साथियों द्वारा ही गैंगरेप कर लिया जाता है। तब देवकी ही उसके इस अपमान का बदला लेने की कोशिश करती है। इसमें उसकी सहायता एक निजी जासूस DK (Nawazuddin Siddiqui) करता है।

हालाँकि इस सबके बावजूद भी आर्या देवकी को सिर्फ मैम ही कहती है जैसा की वह स्कूल में करती है। लेकिन देवकी इस बात की परवाह नही करती है।

लेकिन फिल्म के क्लाइमेक्स सीन में देवकी एक आरोपी को बन्दूक की नोंक पर पकड़ लेती है। इस दौरान वह क्रोध और दर से काँप रही होती है..तभी उसको आर्या की चीख सुनाई देती है..”मॉम”। यह शब्द उसने आर्या एक मुख से पहली बार सुना था। इतना सुनते ही उसके हाथ ट्रिगर को दबा डालते है और धाएं-धाएं गोलियों की बरसात आरोपी के सिर में कर देती है। story credit theladiesfinger.com

maalaxmi