किशमिश को लोग ड्राई फ्रूट में शामिल करते है। ज्यादातर लोग किशमिश को सूखा ही खाते है। लेकिन क्या आप जानते है सूखे किशमिश के बजाय यह भिगोगार खाने के कई चमत्कारिक फायदे है। इसको भिगोने के खाने से इसमें शुगर की मात्रा कम हो जाती है। जिसके कारण यह ज्यादा फायदेमंद होती है। आइए जानते इसके फायदे..
1. वजन कम करने के लिए उपयोगी:
भीगी किशमिश खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। नियमित रूप से एक्सरसाइज के साथ किशमिश खाने से वजन और तेजी से घटता है। किशमिश में फाइबर और अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित करते हैं।
2. पेट की बिमारियों से छुटकारा:
भीगी किशमिश पेट के लिए रामबाण है। यह कब्ज की बीमारी से छुटकारा दिलाती है। किशमिश का पानी लीवर में खून बड़ी तेजी से साफ करता है। किशमिश में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है, इससे हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है।
3. आँखों के लिए काफी उपयोगी:
भीगी किशमिश आँखों के लिए भी काफी उपयोगी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस, विटामिन ए और बीटा केरोटिन जैसे तत्वों के कारण यह आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है।
Discussion about this post